लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
आईएएस मनीषा धार्वे अमृत सरोवर निरीक्षण में सख्तः गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही की चेतवानी दी।
मितौली खीरी। लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बे में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु आईएएस और बीडीओ मनीषा धार्वे ने तालाब के आसपास फैली गंदगी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही की चेतावनी दी। मनीषा धार्वे ने आसपास के घरों से सीधे नाले में छोड़ी जा रहीं पाइप लाइनों और गंदगी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया,तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृत सरोवर जैसी जनहित योजनाओं को गंदगी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
बीडीओ ने मौके पर मौजूद पंचायत अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत के माध्यम से फैली गंदगी को साफ करवाने का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री बृजेश सिंह भी उपस्थित थे।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और अमृत सरोवर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
संवाददाता योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *