रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा

उझानी,(बदायूं )। थाना उझानी बदायूँ के बीच जिरौलिया के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार से आरही रोडवेज बस ने बारात से भरी बस को मारी टक्कर जिस में तीन बारातीयो की मौके पर मौत हो गई। जबकी एक दर्जन से अधिक घायल है। वही दर्दनाक हादसा देखकर राहिगीरो व ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने व ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है। बताया जाता है बारात कासगंज जिले के गांव नगला भम्मा निवासी प्रेमपाल श्रीवास्तव के लड़के की बारात शाहजहांपुर जिले के गांव बाराकला निवासी अवनेश श्रीवास्तव के यहां गई थी। बाराकला से प्रेमपाल ने बस को सुबह 4:00 बजे के करीब वापस भेज दिया था ताकि बाराती समय पर अपने घरों को पहुंच जाए लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शादी से वापस लौटते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, हादसा रविवार की तड़के सुबह उझानी थाना क्षेत्र के गांव जिरौलिया और जाजपुरा के बीच हुआ,कासगंज की ओर जा रही बारात से भरी बस को तेज गति की आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की बारात की बस के परखच्चें उड़ गए,और बस में सवार बरातिये में चीख पुकार मच गई बताते हैं हादसे देख कर राहीगिर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे बारातियों को निकालने में जुट गए इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और उसने घायल बारातियों को पास के ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा है हादसे के बाद जब बस में फंसे यात्रियों ‘को निकाला गया तब उनमें 11 साल के किशन पुत्र रमेश निवासी कछला,30 वर्षीय योगेश पुत्र संजय निवासी ईगेपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज के 22 साल के सोनू पुत्र अशोक निवासी ग्राम सलेकपुर की मौके पर मौत हो चुकी है पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है बताते हैं कि हादसे की सूचना जब मृतकों और घायलों के परिवार जनों को मिली तो उनमें चीख पुकार मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई, हादसे के बाद परिजन रोतो बिलखाते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दोनों बसों के चालक भी घायल हुए हैं और उन्हें हिरासत में लेकर उनका उपचार कराया जा रहा है
यह बाराती हुए हैं घायल जीतू मुरारीलाल पुत्र वेदराम, कुश सुरेश बाबू पुत्र रघुवीर, अभिषेक पुत्र शिशुपाल समेत एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हुए हैं घायलों में मुरारी लाल और सुरेश बाबू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *