एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
जनपद अयोध्या को लोकल टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग अब संगठित रूप लेती दिखाई दे रही है। सोमवार, 23 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी अयोध्या के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में स्थानीय निवासियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने अयोध्या वासियों को टोल टैक्स में छूट देने की मांग की है।
फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के पूर्व मंत्री एवं पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि अयोध्या वासियों को टोल मुक्त नहीं किया गया तो अधिवक्ता और आम नागरिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने तर्क दिया कि जिस प्रकार अन्य जिलों में स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में राहत दी गई है, उसी तर्ज पर अयोध्या के निवासियों को भी छूट मिलनी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन नंदवंशी एडवोकेट ने कहा कि जब वाहन खरीदते समय एकमुश्त कर अदा किया जाता है, तो बार-बार टोल टैक्स वसूली आम जनता पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने इसे आम जनमानस पर आर्थिक दबाव बताया।
ज्ञापन सौंपने वालों में सपा प्रदेश सचिव शावेश जाफरी, मौलिक अधिकार पार्टी की कंचन यादव पूर्व सांसद प्रत्याशी, एडवोकेट विनोद कुमार, अमर अग्रवाल, विनय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष पारस पांडे, पूर्व महामंत्री विपिन मिश्रा, किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, के.के. पटेल, राम शंकर तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अयोध्या के स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स से राहत देकर उन्हें आर्थिक सुविधा प्रदान की जाए, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *