एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट

अयोध्या के रुदौली तहसील अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैनाबाद में एक शौचालय को कथित तौर पर तोड़ दिया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि इस मामले में उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

महिला के अनुसार, गांव के ही अरविंद कुमार पुत्र राम किशोर और उनकी पत्नी पूनम ने मिलकर कई साल पहले बने इस शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के कारण परिवार को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़िता ने इस संबंध में हाल ही में ग्राम प्रधान राज कुमार और पटरंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, महिला का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस विषय पर पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है और विवेचना जारी है।

ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *