MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)
रतनपुरी, मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 23 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटा गया बैग और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घटना का विवरण
पुलिस टीम बडसू रजवाहे के पास गूल वाली पटरी तिराहे पर गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दोबारा फायरिंग करने से पहले ही दबोच लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से—
01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो (UP12Y3832)
लूटा गया बैग, जिसमें वादी की पत्नी प्रियंका चौधरी का आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
यह सामान थाना रतनपुरी क्षेत्र में दर्ज मु0अ0स0 24/2026 से संबंधित लूट की घटना से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रवीन पुत्र जयपाल, निवासी मीरापुर दलपत, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें विद्युत अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
पुलिस नेतृत्व
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रूपेश कुमार, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
