एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा -अजीत यादव

गोंडा- जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के घरवासजोत गांव में आज सोमवार को 4 बजे के करीब 20 वर्षीय नवविवाहिता निर्जला देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने जब उन्हें बुलाने का प्रयास किया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर निर्जला फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर मोतीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका निर्जला चार माह की गर्भवती थीं। परिजनों के अनुसार, उनके पति डेविड द्वारा लगातार दहेज में बुलेट गाड़ी की मांग की जा रही थी। बुलेट न मिलने पर उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। पति डेविड मॉरीशस में रहता है और वहीं से फोन कर निर्जला को परेशान करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर निर्जला ने यह कदम उठाया है बार-बार वीडियो कॉल करके वॉइस कॉल करके अपनी पत्नी को बुलेट गाड़ी न मिलने पर ताना भी मारा जा रहा था।

मृतका के पिता शिवनाथ ने पति डेविड, ससुर टीकाराम, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मोतीगंज थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

1 view

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *