ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

कस्बा पिनाहट से नर्मदा माता की परिक्रमा के लिए गए दो श्रद्धालु करीब साढ़े तीन महीने बाद सकुशल अपने घर वापस लौट आए। जानकारी के अनुसार पिनाहट निवासी रामदास मुडोतीया जी एवं मुन्ना लाल ओझा जी बीते 4 नवंबर को नर्मदा माता की पवित्र परिक्रमा के लिए घर से रवाना हुए थे, जो 22 फरवरी को परिक्रमा पूर्ण कर वापस पिनाहट पहुंचे।लगभग चार माह तक चली इस कठिन एवं आस्था से परिपूर्ण यात्रा के दौरान दोनों श्रद्धालुओं ने नर्मदा माता की परिक्रमा करते हुए अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। परिक्रमा पूर्ण कर सकुशल घर लौटने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।कस्बे में दोनों श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *