विनम्र श्रंद्धांजलि
◆◆◆◆◆◆◆◆◆

एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट

जनपद के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन निवासी 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद हुए।
19 फरवरी को सेना की गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान मौके पर शहीद हुए और 11 घायल हो गए।
घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया।
इलाज के दौरान जवान देवेश सिंह ने दम तोड़ दिया।
शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व सांसद लल्लू सिंह विधायक रामचंद्र यादव, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित सेना के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और तिरंगा परिजनों को सौंपा, जिससे माहौल भावुक हो उठा।
सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव को “शहीद ग्राम” का दर्जा देने की घोषणा की।
देवेश सिंह आठ वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे और अप्रैल में उनकी शादी तय होनी थी।
तीन बहनों के इकलौते भाई देवेश सिंह के बलिदान से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *