महराजगंज।निचलौल स्थित सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय,टिकुलहिया निचलौल के राष्ट्रीय सेवा योजना रानी लक्ष्मीबाई इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय बैदौली,निचलौल में हुआ।

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्यामबिहारी अग्रवाल व कम्पोजिट विद्यालय बैदौली के प्रधानाध्यापक संजय यादव ने माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव ने स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुएराष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, बुनियादी समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज सेवा,अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उनके ओज पूर्ण व्याख्यान ने वहां उपस्थित स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी संदीप ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सात दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक मानवेंद्र तिवारी,अमेरिका यादव,रुक्मिणी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *