शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने ईमेल के माध्यम से जिलाधिकारी बदायूँ को एक पत्र भेजा है।जिसमें अमन मयंक शर्मा ने बताया है कि शकील बदायूँनी पार्क सदैव अतिक्रमण की गिरफ्त में रहता है। 24 फरवरी 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी बदायूँ कुमार प्रशांत एवं एसएसपी संकल्प शर्मा ने शकील बदायूँनी पार्क के सौन्दर्यकरण कार्यक्रम का उदघाटन नही किया था । पार्क के सौन्दर्यकरण का उदघाटन नही होने के वावजूद भी सरकारी संपत्ति पर कुछ व्यक्ति विशेष के नामों का पत्थर लगा हुआ है।

अमन मयंक शर्मा ने जिलाधिकारी बदायूँ से मांग की है कि शकील बदायूँनी पार्क का पुनः सौन्दर्यकरण कराकर पार्क में लगे व्यक्ति विशेष के नामों का पत्थर हटाया जाए क्योंकि शकील बदायूँनी पार्क का उदघाटन नही हुआ है। अमन मयंक शर्मा ने जिलाधिकारी महोदय बदायूँ से यह भी अनुरोध किया है कि शकील बदायूँनी पार्क की देख रेख का जिम्मा शकील बदायूँनी स्मृति क्लब को सौंपा जाए। शकील बदायूँनी स्मृति क्लब स्वयं अपने व्यय पर शकील बदायूँनी पार्क की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *