
मथुरा जनपद बजट में गुटका, तंबाकू, सिगरेट और पानमसाला आदि पर बढोत्तरी की गई है। लेकिन अभी नया माल नहीं आया है। इस लिए थोक दुकानदार इन पर कालाबाजारी कर रहे हैं। पुराने माल के प्रत्येक पैक पर पांच से दस रुपये अतिरिक्त वसूल कर मोटी कमाई कर रहे हैं। वहीं फुटकर दुकानदारों से इसको लेकर उपभोक्ताओं से विवाद तक हो जाते हैं। खरीददार 20 की चीज को 25 में नहीं ले रहा है। जबकि फुटकर दुकानदार को यह माल ब्लैक में मिल रहा है। जिससे उनकी भी दो रुपये बढ़ा कर बेचना मजबूरी है।पान मसाला और सिगरेट पर हो रही कालाबाजारी से संबंधित विभाग के अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। नगर के कई थोक विक्रेता हैं जिन्होंने माल को डंप कर लिया है और उसे ब्लैक में बेंच रहे हैं। लेकिन इनके यहां कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जब तक नई रेट का माल नहीं आता है तब तक उन्हें पुरानी रेट पर ही माल उपलब्ध कराया जाए। जो थोक विक्रेता इसे कालाबाजारी में बेंच रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
