रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)

बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
पड़रिया तुला कस्बे में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों द्वारा पंचायत की जमीनों पर लगातार धड़ल्ले से कब्जा किया जा रहा है, जबकि प्रशासन मौन बना हुआ है।


बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 180, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब की जमीन दर्ज है, उस पर नवीन निर्माण कराने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से तालाब की जमीन का फर्जी बैनामा भी करा लिया गया है। मामले में एक रिटायर फौजी तथा भारतीय जनता पार्टी के बिजुआ मंडल अध्यक्ष के सगे छोटे भाई का नाम सामने आ रहा है, जिस पर तालाब की भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया जा रहा है।


ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं, इस प्रकरण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूजनीय तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिलाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *