बदायूँ : 03 अगस्त। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने अपने कार्यालय में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आवंटित कुछ वाहनों की लॉग बुक प्राप्त नहीं करायी गयी है। एडीएम द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आवंटित वाहनों, जिन्होंने अभी तक अपने वाहन की लॉग बुक जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्राप्त नहीं करायी है ।

एडीएम ने उन सभी वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से दो दिन के अन्दर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बदायूॅ के कक्ष संख्या-07 (प्रवर्तन शाखा) में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *