एम डी न्यूज़ सौरभ चौहान की रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक से पांच तक के बच्चों की लंबाई, कान, नाक, आंख की जांच की। डॉ अमन वार्ष्णेय एवं डॉ मुस्कान वार्ष्णेय ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इसी के साथ सभी को निशुल्क दवा भी वितरित की। उन्होंने बताया कि इस समय सर्दी खांसी का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसमे बच्चे को ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नही करना चाहिए। बच्चों को गुनगुने तरल पदार्थ ही दे।बच्चों को घर का बना हुआ पौष्टिक आहार ही दे। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। साथ ही गुलाल से ही होली खेलने को बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर अतुल वार्ष्णेय, अनीता पाल,शिवानी माहेश्वरी, सोनी माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed