हरदोई…………हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बस से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए राजमिस्त्री ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।लमकन गांव निवासी अजय राम (40) राजमिस्त्री था। बुधवार की शाम वह पत्नी गुड्डी की हरदोई से दवा लेकर आ रहा था। गांव के सामने बस से उतरकर वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था।इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी थी। एक घंटे देरी से पुलिस व एंबुलेंस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के तीन बच्चे हैं। परिजनों का कहना था कि अगर एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो शायद अजय राम की जान बच जाती। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों पर घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *