एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट
मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर कुशहरी गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया धार्मिक माहौल और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम आयोजक दयाशंकर वर्मा ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष गणेश जी की आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दराज से लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।उन्होंने बताया कि भंडारे का आयोजन एक सामान्य और शुभ परंपरा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं, हवन-पूजन होता है और यह आयोजन सामाजिक सद्भाव व धार्मिक एकता को मजबूत करता है। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा भंडारा एक लोकप्रिय धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम है जो भक्ति, सेवा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि अनुष्ठान पिछले कई सालों से लगातार होता चलाया है।भंडारा कराने से आध्यात्मिक लाभ और सामाजिक लाभ मिलते हैं जिससे धार्मिक कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है, खासकर अन्न दान को सबसे महत्वपूर्ण दान माना गया है, जो जीवन के कष्ट दूर करता है
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।भक्तों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान पवन वर्मा,समाजसेवी हुकुम सिंह यादव,परसू यादव,अर्जुन कुमार,अंश कुमार,नंदकिशोर,राम तीरथ वर्मा,निर्मल कुमार,दीपक विश्वकर्मा,शिवगोविंद,वृत्तिका,देवांशी,तनु,मनीषा,शालिनी समेत सैकड़ो भक्त उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *