एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
अयोध्या। भेलसर-टिकैत नगर मार्ग पर मानपुर मोड़ के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली (सीएचसी) भिजवाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना कोतवाली रुदौली अंतर्गत शुजागंज चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed