
एम डी न्यूज़ तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
देवा,बाराबंकी।होली पर्व के अवकाश की पूर्व संध्या पर स्कूलों में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अमीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।ऐसा लग रहा था कि उनकी होली आज ही हैं।बड़े ही प्यार से एक दूसरे के अमीर गुलाल लगा रहे थे और गले भी मिल रहे थे।ऐसा नजारा लगभग सभी स्कूलों में देखने को मिला।
विकासखंड देवा स्थित शिखर शिक्षा निकेतन संस्कृत इंटर कॉलेज काजीपुर,महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी,न्यू विकास हाईस्कूल मैनाहार,श्याम बाल विद्या मंदिर तकाजीपुर, अन्सरा पब्लिक स्कूल खेवली,अरुणोदय पब्लिक स्कूल पलिया मसूदपुर बंकी,एच बी पटेल इंटर कॉलेज गौरसादिकपुर देवा,आदिशक्ति विद्या पीठ कैथी सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बच्चों ने अति हर्षोल्लास के साथ अमीर गुलाल उड़ाकर होली का भरपूर आनंद उठाया।
तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
