प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लखनऊ से सजीव प्रसारण

✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी (ब्यूरो बरेली मण्डल)

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश : अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ से आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जनपद के लगभग 3.62 लाख लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिससे उन्हें होली के पावन पर्व पर बड़ी राहत प्राप्त होगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद प्रशासन की ओर से सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed