✒️ रेिपोर्ट आलोक मालपाणी (ब्यूरो बरेली मण्डल)

बरेली/उत्तर प्रदेश : रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर में मंडलायुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व तथा बड़े लाट साहब एवं छोटे लाट साहब के जुलूस के संबंध में कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जुलूस आयोजकों, पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए, ताकि होली का पावन पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपदवासियों से अपील है कि सभी लोग मिलजुल कर परंपराओं का सम्मान करते हुए होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed