✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी ब्यूरो बरेली मण्डल

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश : होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मोहल्ला किला में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, जुलूस आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हम सभी का दायित्व है कि इस पावन पर्व को आपसी सम्मान, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा जनपद की सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाए रखें। सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *