
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा-अजीत यादव
गोंडा- जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व समाजसेवी मसूद आलम खान ने होली के पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो गरीब महिलाओं बच्चों को अपने आवास पर कपड़े मिठाइयां व उपहार वितरित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम अचल दुबे रहे मसूद आलम ने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से होली व दूसरे त्यौहारों के अवसर पर गरीब परिवारों की खुशियों में शरीक होते रहे हैं आज देश को मोहब्बत भाईचारे की बहुत जरूरत है नफरत को प्यार से ही हराया जा सकता है और यह काम हम आगे भी करते रहेंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने मसूद आलम खान के भाईचारा के इस कार्य की सराहना की और गंगाजमुनी तहजीब को मजबूत करने पर बल दिया ।

गोंडा सदर पूर्व विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह ने मसूद खां के इस शानदार कार्य की सराहना की और होली की शुभकामनाएं दी व सभी से आपस में प्रेम और भाईचारा को बनाए रखने की अपील की । लालचंद गौतम ने होली को प्रेम उत्सव व रंगोत्सव का त्योहार बताया, पूर्व प्रत्याशी गोण्डा हाजी मोहम्मद जकी खां, शाहिद खान, सुफियान खान, जियाऊर्रहमान खां,आसिफ लारी, फरमान खान सभासद,अजमल खान संजू नियाजी, मुराद सलमानी, महफूज खान, आलम खां,नूर अलाम खां ठेकेदार, नान बच्चा मिश्रा लंबरदार,मुन्ना दूबे आदि उपस्थिति रहे।

