एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट


रामपुर: हर साल की तरह इस साल भी काजी गली में अरशद अली खान गुड्डू के घर पर तरावीह की नमाज़ में पवित्र कुरान की तिलावत का आयोजन किया गया। यहां हाफिज मोहम्मद अम्मार ने पवित्र कुरान की तिलावत की। जबकि हाफिज मोहम्मद हुजैफा ने कुरआन सुना। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खान उर्फ ​​हारून खान ने पवित्र कुरान की अहमियत पर रौशनी डालते हुए कहा कि अपने बच्चों को कुरान हिफ़ज कराएं और कुरआन से ही अपने जीवन के मसाइल निकालें। जामा मस्जिद के इमाम मौलवी मोहम्मद नासिर खान ने खुसूसी तौर पर दुआ कराई। इस मौके पर मोअज्जम अली खान प्रधान, फहीम खां पहलवान जहांगीर खान, अरसलान अली खान, ताहिर अंजुम, अज़ान अली खान, नईम खान,शाहवेज खां, सईद-उल-ज़फर खान, आबान अली खान, अरसलान अंजुम वगैरह मौजूद थे।

1 view

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *