राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण: जिला जज।

बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनंाकित-14.03.26 के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक-09.03.26 को जनपद बाराबंकी के पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न थानों को शामिल करते हुये कार जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश ने सुबह 10ः00 बजे न्यायालय गेट संख्या-1 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसमें जेब्रा पार्क, नबी गंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा और पुलिस लाइन मुख्य रहे। इन क्षेत्रों में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आखिर में जनपद न्यायालय के गेट संख्या-2 पर पहुँचकर इसका समापन हुआ। रैली में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं उनके उनके विभागों के नामों के बैनर लगाये गये थे।
श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है और पुलिस व आम जनमानस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये कहा गया कि इस वर्ष की वैश्विक थीम अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्यवाही रही, जो लैंगिक समानता के लिए ठोस प्रयासों पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम किया और उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विचारों को साझा करते हुए बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं . वहीं, यह भी स्वीकार किया गया कि नेतृत्व और निर्णय प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अब भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्रीमती शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त अन्य सभी महिला न्यायिक अधिकारीगण ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा प्रगति आख्या से जनपद न्यायाधीश को अवगत कराते हुये कथन किया कि लोक अदालत से संबंधित समन, नोटिस का शत-प्रतिशत तामील (वितरण) सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि संबंधित पक्षों तक समय पर सूचना पहुंचे, ताकि लोक अदालत की कार्यवाही में उनकी अधिकतम भागीदारी हो सके। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को अपने अपने थाने की परिधि में आने वाले गांवों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण् को प्राप्त कराने के निर्देश दिये गये हैं।
श्रीमती शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी लोक अदालत हेतु तैयार कराये गये पोस्टर, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि को प्राप्त कर उसके द्वारा जन जन तक लोक अदालत की सूचना पहुंचाने के लिए सहयोग दिये जाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अधिकार मित्र (पी0एल0वी0), बैंक मित्र, लॉ कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, कार, मोटरसाइकिल व साइकिल जागरूकता रैलियों के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाएं तथा न्याय पाने की इस सरल प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
