ब्रेकिंग न्यूज़ | MD News – बहुआयामी समाचार

MD News – बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढाना, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर / बुढाना।
बुढाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध तस्कर कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 21 किलो गांजा, एक कार, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह गांजा कहां से लाकर कहां सप्लाई करने वाला था।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सराहना की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed