
वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
राजनीति के व्यस्त जीवन के बीच जब कोई जनप्रतिनिधि आम लोगों और खासकर बच्चों के प्रति इतना अपनापन दिखाए कि लोग भावुक हो जाएं, तो वह पल अपने-आप में एक मिसाल बन जाता है। ऐसा ही दिल छू लेने वाला दृश्य रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मटौली का पुरवा गांव में देखने को मिला, जब पूर्व मंत्री और विधायक अब्बास अली ज़ैदी ‘रुश्दी मियाँ’ ने एक छोटे बच्चे के प्रति अपना स्नेह और अपनापन दिखाया।
गांव के दौरे के दौरान जब रुश्दी मियाँ लोगों से मिल रहे थे, तभी उनकी नजर एक छोटे बच्चे ऋषभ यादव पर पड़ी। बच्चे के जूते की डोरी खुली हुई थी और वह बेफिक्र होकर वहीं खड़ा था। यह देखते ही विधायक अब्बास अली ज़ैदी ‘रुश्दी मियाँ’ तुरंत झुक गए और अपने हाथों से बच्चे के जूते की डोरी बांध दी।
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी ने कहा कि बच्चों के प्रति ऐसा स्नेह और अपनापन बहुत कम नेताओं में देखने को मिलता है।
गांव के लोगों ने कहा कि रुश्दी मियाँ हमेशा से ही जनता के बीच रहने वाले नेता रहे हैं और बच्चों से उनका खास लगाव है। उनका मानना है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें प्यार, सम्मान और बेहतर माहौल देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस छोटे से लेकिन भावुक पल ने गांव के लोगों का दिल जीत लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को इतना प्यार और सम्मान देना कोई अब्बास अली ज़ैदी ‘रुश्दी मियाँ’ से सीखे।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चा जननेता वही होता है जो जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख को समझे और हर छोटे-बड़े पल में उनके साथ खड़ा रहे।
