बिसौली : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले नगर के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में बाईकों पर तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का समापन तहसील परिसर में हुआ जहां एसडीएम ज्योति शर्मा की अगुआई में व्यापारियों ने राष्ट्रीय गान गाया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नगर के इस्लामनगर चौराहे से तिरंगा जनजागरूकता रैली निकाली। बाईकों पर सवार व्यापारी जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, नगर अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा व महामंत्री धर्मेन्द्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर नगर के हाईवे समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने राष्ट्रीय गान गाया।

एसडीएम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आम लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। हर घर पर तिरंगा अभियान में भी सभी व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव से ही राष्ट्रभक्त रहा है। इस मौके पर कृष्ण अवतार शर्मा, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, नरेन्द्र दिवाकर, केपी मौर्य, घनश्याम दास, विनय अग्रवाल, डा0 अनुज वार्ष्णेय, कन्हैया गुप्ता, बंटी, आदि प्रमुखता से मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।