एम डी न्यूज़
बरेली मे बृहस्पतिवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक अभियान चलाया। जल्द ही शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है, जो शहर के स्वच्छता के साथ-साथ सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को भी देखेगी। इसलिए निगम ने होली के बाद अभियान की फिर से शुरुआत कर दी है। कोतवाली से लेकर कुतुबखाने तक सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहता है। अतिक्रमण करने वाले लोग रोड किनारे ही समान को सजा लेते है जिससे रास्ता बाधित होता है। होली के बाद अब कुछ ही दिन में ईद भी आने वाली है, ऐसे में बाजारों में फिर से भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है, जिसके कारण दिन भी जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों ने नोक झोंक भी हुई, लेकिन टीम ने किसी की न सुनी और अतिक्रमण को हटा दिया। वहीं, व्यापरियों की दुकानों के बाहर रखा समान भी हटाने को कहा गया। टीम ने अभियान के दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *