बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हुए सराय हकीम फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए। बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, 2 अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम इलाके में पहले से परिचित दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्नादेवी थाना में उपनिरीक्षक रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 230/26 धारा 191(2), 191(3), 125, 109(1), 115(2) बीएनएस और 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। अलीगढ बन्नादेवी थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए। 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपी सराय हकीम, गुडियाबाग, लौहेरा, गौतम नगर आईटीआई रोड, मसूदाबाद और सिद्धार्थनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध कंट्रीमेड पिस्टल, 2 तमंचे 315 बोर, एक थार गाड़ी नंबर UP 81 EA 8788 और एक कार नंबर UP 81 DC 4696 बरामद की है।फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

वाइट:-वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन अलीगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *