नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया गया तथा महोदया को पुलिस लाइन्स बदायूँ में गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत ।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया । तत्पश्चात् पुलिस लाइन्स बदायूँ में नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आगमन पर उन्हें सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात् जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा महोदया का स्वागत किया गया ।

इस दौरान नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधिकारी0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।