चुनावी सरगर्मी के बीच पार्टियां अनैतिक रुप से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्यवाही कर रहीं हैं। पार्टी के खिलाफ व रिश्वत खोरी को देखते हुए पार्टियां लगातार सजग है। और जमाखोरी को लेकर सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में हमारा समाज पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर अपने गैरजिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना शुरू कर दिया है। बता दें की हमारा समाज पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता पर कड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने जनहित को देखते हुए ऐसे लोगों कों बाहर करना शुरू कर दिया है,जो गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे हैं।इसी के मद्देनजर गोपाल गुप्ता पर पार्टी की लाइन से हटकर काम किया जा रहा था। पार्टी की गाइडलाइन को तोड़कर लोगों से अवैध धन उगाही की जा रही थी। जब इसकी भनक वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने कड़े शब्दों में इसका विरोध किया और भविष्य में इसको लेकर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

लेकिन गोपाल गुप्ता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पार्टी से अलग हटकर संलग्न गतिविधियों में शामिल हों गये। जिससे कार्यकर्ताओ ने इसकी शिकायत हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा से की, उनको यह सब नगवार गुजरा और तुरंत स्पष्ट शब्दों के साथ चेतावनी देकर गोपाल गुप्ता को प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के पद और प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। आगे भी चेतावनी दी की अगर उनके द्वारा लगातार ऐसी गतिविधियों की खबर आई तो उन्हें हमेशा के लिए पार्टी से निकाल दिया जायेगा। इसके लिए उन्हें पार्टी को भरोसा दिलाना होगा। ऐसी हरकतों से बाज आना होगा जो पार्टी की छवि को धुमिल करें। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर कोई पार्टी गाइडलाइन से हटकर काम करेगा तो उस पर भी विधि पूर्वक कार्रवाई की जायेगी और बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को आगे बढ़ाने और जनहित की समस्याओं को उजागर करने को कहा। उनका मानना है की ऐसे लोग पार्टी को अंदरखाने कमजोर कर रहे होते हैं। उन पर समय से कार्रवाई करना उचित है।

दरअसल, यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टीयां ऐसे दर-बदलू नेताओं पर शिकंजा कसने में जुटी है। पार्टियां ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा रही है जो अंदरखाने पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। ऐसा न करने पर पार्टियो को नुक्सान झेलना पड़ सकता हैं। इसी को लेकर हर राजनीतिक दल अपनी पार्टी में साफ-सुथरी छवि वाले लोगों पर जोर दे रही है, जिससे समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed