महराजगंज।देश मे गैस सिलेंडर शॉर्टेज की समस्या लगातार देखने को मिल रही है,ऐसे में उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए खबू पापड़ बेलने पड़ रहे हैं फिर भी गैस नही मिल पा रहा है।जिले में गैस एजेंसियों पर सुबह सुबह भारी भरकम भीड़ देखने को मिल रही है।

इसी बीच जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रवलिया में स्थित इंडेन गैस गोदाम में रखे 76 सिलेंडरों पर चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अपना हाथ साफ कर लिया और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नही लगी। ईस मामले में इंडेन गैस मिठौरा के प्रोपराइटर अस्मिता चंद ने चौक थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबित दिनाँक 13 मार्च 2026 की रात में अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 76 गैस सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ किया ।बता दें कि 76 सिलेंडरों में 12 भरे हुए एवं 64 खाली सिलेंडरों को चोर उठा ले गए।

इस घटना की सूचना 14 मार्च को गोदाम इंचार्ज नागेंद्र यादव पुत्र रामबचन यादव के द्वारा दी गयी।जिसके बाद इंडेन गैस मिठौरा के प्रोपराइटर अस्मिता चंद ने चौक थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।अब देखना है कि चौक पुलिस इस मामले में कितना जल्द अज्ञात चोरों और चोरी का पता लगाती है। या यह घटना कोई सोची समझी साजिश है..!फिलहाल इस मामले में सबकी निगाहें चौक पुलिस की सक्रियता और कार्यवाही पर टिकी हैं।

इंडेन गैस मिठौरा(प्रो. अस्मिता चंद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed