
HPCL प्लांट में दोहरे हत्या कांड से हड़कंप ,जिलाधिकारी और ssp ने किया मौका मुआयना ,नई पुलिस चौकी की स्थापना के लिए दिए निर्देश।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
जनपद बदायूं के थाना क्षेत्र मूसाझाग के ग्राम सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम HPCL प्लांट में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक व्यक्ति ने प्लांट परिसर के भीतर घुसकर दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।इस जघन्य अपराध की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए।जिलाधिकारी अवनीश राय और नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।और घटना के संबंध में विस्तृति जानकारी जुटाई ।सुरक्षा के लिए तैनात होगी नई पुलिस चौकी वारदात के बाद प्लांट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुद्रण करने के उद्देश्य से ssp अंकिता शर्मा ने hpcl प्लांट परिसर में ही एक नवीन पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश जारी किए इस नई चौकी के सुचारू संचालन के लिए दो उपनिरीक्षक और 8 कांस्टेबिल की तत्काल नियुक्ति कर दी गई है ।पुलिस प्रशाशन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद है।
