भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण*

जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, कक्ष व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की ।

इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जनपद मे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सकुशल रूप से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें बिना किसी असुविधा के परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि भर्ती परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed