एम डी न्यूज़
बरेली में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी। सिलिंडर खत्म होने पर घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया और परिवार के चार लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कैंट के नकटिया निवासी राम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी मिट्टी के चूल्हे पर उड़द-राजमा बना रही थीं और साथ में बच्चे बैठे थे। अचानक कुकर फट गया। इससे बेटा कार्तिक, बेटी नेहा, देवांश और नन्ही देवी झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में छोटा बेटा कार्तिक का पूरा शरीर जल गया है। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। राम सिंह ने बताया कि करीब दस दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है। लंबी लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। मजबूरी में पत्नी ने मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना शुरू किया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पालते हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार, एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *