गोंडा – जनपद गोंडा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने सख्त कार्रवाई की है। नगर कोतवाली पुलिस के साथ चलाए गए अचानक चेकिंग अभियान में 25 वाहनों पर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया, जबकि बिना अनुमति सवारी बैठाने के लिए खड़ी 4 कारें (अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर) भी जब्त की गईं। इसके अलावा 15 अन्य वाहनों का चालान किया गया। बताया जा रहा है कि आईजी अमित पाठक यूपी पुलिस एस आई भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने शहर में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। आईजी ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे अवैध बदलाव न करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में ऐसे अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *