एमडी न्यूज गोंडा- अजीत यादव
गोण्डा – जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-डेहरास मार्ग पर देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान चांदपुर निवासी सूरज शुक्ला पुत्र रामविलास शुक्ला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूरज शुक्ला को तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूरज शुक्ला अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। नगर कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *