लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में मान्यवर कांशीराम की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा “पीडीए दिवस” महा-जन पंचायत व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ।
मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष रामपाल यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

