एमडी न्यूज गोंडा – अजीत यादव

गोंडा-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आये सवाल के जबाब में जो एक विकल्प दिया गया है। उसको लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है।इसी को लेकर रविवार को राष्ट्रीय छात्र पंचायत की कार्यकर्ताओं ने रविवार एलबीएस चौराहे पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि कल यूपीएसआई की परीक्षा के गलियारों में जो हुआ ,वह केवल एक प्रश्न नहीं था वही देश के एक गौरवशाली समाज की जड़ों पर प्रहार था। मैं पूछना चाहता हूं उस चयन बोर्ड से उन्नति निर्धारकों से क्या आप की कलम इतनी कुंठित हो गई है। कि आपको परीक्षा के सवालों में ब्राह्मणवाद दिखने लगा है, जिन ब्राह्मण समाज ने देश को मंगल पांडेय और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए क्या आज सरकारी तंत्र उन्हें अवसर वादी कहकर प्रमाणित करेगा व छात्र नेता सूरज शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उस अपमानजनक प्रश्न को तुरंत निरस्त किया जाए तथा पेपर सेट करने वाली एजेंसी को उम्र भर के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए और भर्ती बोर्ड सामाजिक रूप से माफी मांगे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रंजीत पांडेय, नीरज, शहजाद ,आलोक पांडे, उमंग मिश्रा, हिमांशु तिवारी,सोनू , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *