बाराबंकी।आज का समय सोशल मीडिया का समय है। फेसबुक यूट्यूब और इंस्टा खोलते ही तरह-तरह के वीडियो दिख जाते हैं। और युवाओं में खास करके वीडियो बनाकर पैसे और नाम कमाने का ट्रेंड चल रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो बनाने को लेकर वीडियो डालने को लेकर और फॉलोअर्स बढ़ाने को लेकर क्रिएटर को लगातार समस्याएं आती हैं। जिसको लेकर के बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के भीटरिया में संडे क्रिएटर्स समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में युवा क्रिएटर महिला और पुरुष पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं को आज के सामने रखा ने उनकी समस्याओं को देखते हुए वीडियो किस प्रकार से बनाएं कैसे अपलोड करें और अधिक से अधिक फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए। इन तमाम चीजों को लेकर के टिप्स दिए हैं। समाधान दिवस में आज आयोजकों द्वारा बताए गए समाधान से क्रिएटर्स संतुष्ट पाए गए। समाधान दिवस का आयोजन लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पासी ने किया जिसमें मुख्य रूप से राजू भाई सनी पासवान बाबा विकास आत्माराम रितेश आदि लोग शामिल रहे। आपको बता दे कि जनपद में क्रिएटर के समाधान को लेकर के यह एक अपने आप में अनोखी पाठशाला कही जाती है। जिसमें की वीडियो बनाने वाले क्रिएटर समाधान दिवस में पहुंचे अपनी समस्याओं को रखा और उनका समाधान पाया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में योजना है कि हर सप्ताह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिससे कि सोशल मीडिया में जो लोग नाम और पैसा कमाना चाहते हैं उनको आने वाली हर समस्या को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *