बाराबंकी 15 मार्च 2026, देश में सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बामसेफ, ds4, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं जन्मदाता, सोती हुई कौम को जगाने वाले, युग प्रवर्तक मान्यवर श्री कांशीराम साहब का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ घर-घर में मनाया गया, मोहल्ला लखपेडाबाग में आर पी गौतम एडवोकेट ने मान्यवर साहब के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करके कहा कि मान्यवर साहब बहुजन समाज को देश का हुक्मरान बनाकर सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथों में लेने के लिए सोई हुई कौम को जगाने का काम किया, देश के बहुजनों में सत्ता प्राप्त करने की चाहत पैदा की, मान्यवर साहब कहां करते थे कि जो समाज हुक्मरान होता है, उसे समाज के ऊपर कभी जुर्म शोषण अत्याचार नहीं होता है, जो लोग लाचार, मजबूर होते हैं वही लोग सताए जाते हैं, मान्यवर साहब के सपनों को साकार करने के लिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बहन मायावती जी रात दिन संघर्ष कर रही है, 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार यूपी में बनाना ही मान्यवर साहब की जयंती मनाने का असली मकसद पूरा होगा, भाजपा सरकार में जंगल राज, गुंडाराज कायम है बेरोजगार रोजगार, नौकरी के लिए, गरीब रोटी कपड़ा मकान के लिए, बहन बेटियां सुरक्षा के लिए, व्यापारी व्यापार के लिए, किसान खाद्य पानी के लिए, छात्र शिक्षा के लिए परेशान है, गैस की कमी से लोगों के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है, उत्तर प्रदेश में कानून के द्वारा कानून का राज्य स्थापित करने, समता स्वतंत्रता, न्याय, बंधुता, शिक्षा सुरक्षा सम्मान, रोजगार, खाद, पानी, बीज के लिए 2027 में बहन मायावती जी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना ही मान्यवर साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी,।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नवमी लाल फौजी, अमनवीर गौतम एडवोकेट, अजय कुमार चौधरी एडवोकेट, सोम सिंह, सोना देवी, रेखा सिंह ने भी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *