भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव का पर्व मना रहा है इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा व तिरंगा रैली का प्रत्येक मंडल स्तर पर जाकर आयोजन कर रहा है। उसी क्रम में प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सहसवान नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक विराट तिरंगा यात्रा का आयोजन सहसवान नगर में किया गया ।

तिरंगा यात्रा की विशेषता यह रही की इस यात्रा में नगर के सभी जाति धर्म व वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पूरी तिरंगा यात्रा में प्रशासन ने भी विशेष रूप से सहयोग किया उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह,प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला व नगरपालिका एवं विद्युत विभाग की टीम बराबर यात्रा के साथ चलते हुए दिखाई दिए।

इस यात्रा में पूर्व एमएलसी श्री जितेंद्र यादव,ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अनुराग दीक्षित,नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी,नगर उपाध्यक्ष हिमांशू माहेश्वरी,जयंत शर्मा,आदर्श सक्सेना, डॉ अनुपम सक्सेना,दोनों महामंत्री पीयूष माहेश्वरी व सचिन शर्मा जी एवं नगर की पूरी टीम साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा,सुभाष गौड़, विनोद शर्मा सभी मोर्चो के अध्यक्ष मदनलाल शाक्य फौजी, रुबेद अख्तर,राजीव वर्मा सौरव बाल्मीकि राजेंद्र कश्यप भाजपा सेक्टर के सभी संयोजक बूथ अध्यक्ष और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन के अवसर पर यात्रा के आयोजक भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया ।

युवा मोर्चा टीम के महामंत्री नरेंद्र सक्सेना सनातनी ने नगर उपाध्यक्ष, आकाश बाल्मिकी, रजत माहेश्वरी,विनोद, आलोक कुमार,मंत्री विशाल दीक्षित, रंजीत माहेश्वरी व कार्यकर्त्ता मुनीश,अजय,संदीप मोर्चा की टीम को पूरी टीम के सहयोग से सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाई दी । विल्सन गंज चौराहे पर अपने उद्बोधन में जितेंद्र यादव ने कहा की देश अनेकों राष्ट्रवादी देशभक्तों की शहादत से आजाद हुआ उनको नमन करना चाहिए वही अनुज माहेश्वरी ने भी कहा की तिरंगा हमारी आन बान शान है। इस तिरंगे की शान बरकरार रखने को हजारों लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी अपने आप को शहादत की भट्टी में झोंक देने का काम करने वाले उन तमाम वीर शहीदों को याद करना चाहिए हम सभी देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि देश को हम सभी एक साथ बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाने का काम करें ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *