एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

सेवापुरी, । पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर महाविद्यालय के अहिल्याबाई होलकर सभागार में गणेश वंदना, मिथिला का पारम्परिक नृत्य झिझिया, बेटी पढ़ाओ एवं नारी सशक्तिकरण की प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री गीता रानी शर्मा ने प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि समाज में बढ़ रहे परस्पर तनाव को कम करने के लिए कई स्तरों पर सामाजिक सर्वे कराने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर परस्पर सामुदायिक सामंजस्य स्थापित करने के साथ शिविरार्थियों को समाज सेवा के लिए तैयार करता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय ने एन एस एस की स्वयंसेवियों को सामाजिक दायित्वों से रूबरू कराते हुए सामाजिक विद्रूपताओं को दूर करने में इनकी भूमिका को रेखांकित किया और शिविर के सकुशल संपन्न होने पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधा तिवारी एवं स्वयंसेवियों को बधाई भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधा तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो रविप्रकाश गुप्ता, प्रो सत्यनारायण वर्मा, प्रो अर्चना गुप्ता, डॉ सुष्मिता, श्रीमती प्रिया मिश्रा और रामकिंकर सिंह सहित महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed