समस्या का अगर नहीं हुआ समाधान तो हम सब लोग डीएम ऑफिस ट्रैक्टर ट्राली से दर्जनों की संख्या में पहुंचेंगे

बहुयामी समाचार MD न्यूज चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया

मोहम्मदी खीरी ब्लाक मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़सर के मजरा गेहुआ में तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण जल निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आजादी के बाद से अब तक बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र भी दिया था। जगदीश कुमार, कुलदीप कुमार, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, नीतीश, सर्वेश, अनुपम और अतुल कुमार सहित कई ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी लापरवाही के कारण तीन दर्जन से अधिक परिवारों को हर साल इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में जल निकासी के लिए कुछ लोगों का पानी गिराया जा रहा है, लेकिन गांव के ही कुछ परिवार नाली निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। इसके चलते लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के उत्तर में एक तालाब है, जिसमें कुछ घरों का पानी आता है। हालांकि, शेष लोगों का पानी उस तालाब में निकालने का कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष समाधान की मांग कर रहे हैं।

इस मामले पर लेखपाल अमरीश राज का कहना है कि जिस तालाब की बात हो रही है, वह जमीन अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज नहीं है। उस पर गांव के कुछ लोगों का कब्जा है।

वहीं, ग्राम प्रधान श्रीदेवी के प्रतिनिधि रामनिवास ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नाली खुदवाई गई थी, लेकिन कुछ लोग इसमें अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *