चालीस साल सेवाकाल के सम्बंधों को पुनः दिया सम्मान, आवास पर आमंत्रित कर की पुष्प गुलाल की वर्षा, परिवार के संस्कारों से प्रफुल्लित हुये पत्रकार


एटा । जनपद एटा के जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय में चालीस साल के अपने सेवाकाल के दौरान आपसी मेल मिलाप और प्रेम भाईचारा बनाने के बाद उन्हीं रिश्तों की डोर को मजबूत बनाये रखना शायद हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन इतने लंबे समय नोकरी करके रिटायर होने के बाद भी अगर कोई सम्मान देता हैं तो, इसे न सिर्फ सभ्यता संस्कार मानें बल्कि मानवीय दृष्टि से प्रेम भाईचारे की डोरी को मजबूत बनाये रखना भी माना जायेगा । जिसका प्रमाण रविवार की शाम पेश किया एटा जिला सूचना विभाग में बतौर लिपिक रहे अखलेश कुलश्रेष और उनके परिजनों ने । बतादें कि अखलेश कुलश्रेष्ठ ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम की तारीक 15 मार्च तय कर कासगंज रोड वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित अपने निज आवास पर सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया, उनके आमंत्रण पर जिले के प्रमुख पत्रकार निर्धारित समय पर पहुँचे जहाँ उन्होंने सभी पत्रकारों के साथ पुष्प एवं गुलाल से होली खेली उसके बाद जलपान किया, यही नहीं सभ्यता संस्कारवान समस्त कुलश्रेष्ठ परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी आगुन्तक पत्रकारों को गिफ्ट भेंट कर अथिति देवो भवः की परंपरा के तहत उनका स्वागत सम्मान किया । इस मौके पर मदन गोपाल शर्मा, डॉ. प्रेमपाल पथरिया, सुनील मिश्रा, प्रमोद लोधी, बबलू चक्रवर्ती, राकेश कश्यप, रामप्रसाद माथुर, सुनील यादव, देवेंद्र लोधी, जसवंत यादव, दिनेश चन्द्र शर्मा, महेश वर्मा, आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट, विश्वनाथ वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *