आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देशानुसार, बिलासपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ नेता श्री तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
खराब मौसम के बावजूद बिलासपुर विधानसभा के दूर-दराज इलाकों से आए सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत कर मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि “PDA महज़ एक नारा नहीं, बल्कि मान्यवर कांशीराम जी और नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का सपना था। जब तक शोषित और वंचित समाज में एकता नहीं होगी, तब तक देश की राजनीति की दशा और दिशा नहीं बदल सकती।”
विशिष्ट वक्ता और वरिष्ठ नेता अशोक सागर ने अपने संबोधन में कहा कि “बसपा आज अपने मूल मिशन से भटक गई है। अब दलित समाज का भविष्य केवल समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। हमें एकजुट होकर श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने माननीय सांसद मुहीबुल्ला नदवी जी का संदेश पढ़कर सुनाया। सांसद जी वर्तमान में देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ के लिए (उमरा) की यात्रा पर हैं। अपने संदेश में उन्होंने PDA परिवार से एकजुट होने का आह्वान किया और वर्ष 2027 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया।
प्रमुख उपस्थिति:
सभा की अध्यक्षता प्रेमशंकर दिवाकर ने की और सफल संचालन अथर अली खां द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अहमद नूर, अशोक लोधी, नदीम यार खां, नजीब खां, हरपाल सिंह, महेश कुमार गंगवार, गुरमीत सिंह, लक्ष्मण यादव, डॉ. उवेस खां, विक्की वर्मा, राजकुमार लोधी, टिंकू गंगवार, सोनू खां, काशिफ खां, अर्जुन यादव, रईस खां, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, आकाश, प्रदीप यादव, यादवेन्द्र सिंह टीना, याक़ूब खां, परमिन्द्र सिंह, चंनकीर्त सिंह, सौरभ और शाकिर भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।