उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कांशीराम जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सभा में भारी संख्या में पहुंचे समर्थकों की भीड़ देखकर चंद्रशेखर आजाद काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मंच से करीब सवा घंटे तक संबोधन दिया और भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों पर तीखे हमले भी किए।मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को छोड़कर किसी भी विपक्षी दल से गठबंधन के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM), Samajwadi Party (सपा) और Indian National Congress (कांग्रेस) समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन पर अंतिम फैसला प्रदेश कार्यकारिणी करेगी।सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा इतनी मजबूत हो चुकी है कि सभी राजनीतिक दल उनकी जयंती मनाने को मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का काम काशीराम ने किया था और अब उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी निभा रही है।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ ताकतें नकली महापुरुषों को आगे कर समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं।चंद्रशेखर आजाद ने अपने भाषण में बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के जनसेवक ही जनता को धमकाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने संभल की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां के प्रशासन का रवैया मुस्लिम समाज के प्रति ठीक नहीं रहा। नमाज के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है, जिसने प्रशासन को अपना कर्तव्य याद दिलाया।अपने भाषण के दौरान अपने भाषण के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका भारत से भावनात्मक रिश्ता रहा है।
क्योंकि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा के लिए यह संबंध महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।अपने भाषण के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने
उन्होंने कहा कि भविष्य में गैस और तेल की जरूरतों को देखते हुए भारत को ईरान के साथ अपने संबंध बेहतर बनाए रखने चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा के लिए यह संबंध महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।कार्यक्रम से पहले कथित धमकियों के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान में विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि यदि ऐसे तत्वों की धमकियों से डर जाएंगे तो समाज की आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टर जलाने और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
उन्होंने कहा – “मुख्यमंत्री तुर्रम खान बनकर भाषण देते हैं, कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। हर चौराहे पर यमराज खड़े हैं कोई अपराधी नहीं बच सकता। यह उनके ऊपर सवाल खड़ा हो रहा है मुझसे पूछने के बजाए मुख्यमंत्री से पूछो कि एक चुने हुए सांसद के पैर तोड़ देंगे। घुसने नहीं देंगे। यह कोई दूसरा देश है क्या कि घुसने नहीं दोगे यहां।”सभा के अंत में चंद्रशेखर आजाद ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे जनता का कर्ज “सूद समेत चुकाने” का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव एक बड़ा राजनीतिक संघर्ष होगा और इसके लिए जनता का समर्थन बेहद जरूरी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।