लखीमपुर खीरी। के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव नाम बताया है।
अंकुर द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष है वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अंकुर बहुत जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा कि हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाया जा रहा है। वही तुरंत मौके पर ग्रामीण ग्रामीण पहुंचकर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है वन विभाग के लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं।बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed