बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांचें कराईं। उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक गर्मी और लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना तथा समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर आकर जांच करानी चाहिए। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *