एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना शाहपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवंम थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15/16.03.2026 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग नहर पटरी होते हुए बुढ़ाना की ओर जाने वाले है। जिनके पास अवैध शस्त्र है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पलडी नहर पुलिया पर पहुचीं व आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात तितावी की ओर से 01 कार आते हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा पुलिया से पहले की कार को रोककर भागने का प्रयास करने लगा जिसें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तथा कार में बैठे 03 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 कार बरामद की गयी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त होने अपने नाम आकिल पुत्र सलाउददीन, निवासी हाजीपुर , फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर, मौहम्मद तालिब पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी नरहाडा थाना लोहियानगर जनपद मेरठ व शाहरूख पुत्र शौकीन अहमद निवासी थाना देहली गेट जनपद मेरठ बताया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *